चीनी: स्वास्थ्य के लिए अच्छी या बुरी

आपने अक्सर लोगों से यह सुना होगा की चीनी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इसका उपयोग हमें नहीं करना चाहिए लेकिन क्या वास्तव में चीनी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है? इस प्रश्न का उत्तर मिलेगा आपको आज हमारे इस लेख में। इस लेख को अंत तक पूरा पड़िये। मान लीजिए अपने सफेद चीनी का सेवन पूर्णतया बंद कर दिया लेकिन सच में ऐसा हुआ है नहीं। आप अभी भी चीनी का सेवन कर रहे हैं भले ही या चीनी सफेद नहीं है एक दूसरे रूप में है। अब आप सोच रहे होंगे कैसे? क्या आप भी केवल सफेद चीनी को ही चीनी मानते थे यदि हाँ तो अब आपको थोड़ा गहराई में जाने की जरूरत है। चीनी के कई प्रकार होते हैं जैसे फ्रैक्टोस,ग्लैक्टोस,ग्लूकोस,माल्टोज सुक्रोज आदि। अब आपने सफेद चीनी तो बंद करदी थी लेकिन आपने चीनी के इन प्रकारों को बंद नहीं किया था जिस कारण आप चीनी का सेवन कर रहे थे। फल और सब्जियां तो हम सभी खाते हैं। इसमें जो विशेष प्रकार की चीनी होती है उसे हम फ्रैक्टोस कहते है। ठीक इसी तरह हम दूध,दही,घी आदि डेरी उत्पादों का सेवन करते हैं इसमें भी चीनी होती है जिसे हम लैक्टोज कहते हैं। अंतर सिर्फ इतना है की सफेद चीनी हमें गन्ने की प्रोसेसिंग करके मिलती है और फ्रैक्टोस,लैक्टोस जैसी विशेष प्रकार की चीनी हमें प्राकृतिक मिलती है लेकिन है तो वास्तव में ही वह चीनी बस प्रकार बदल जाता है। अब हमारा एक प्रश्न था क्या वास्तव में चीनी का प्रयोग हानिकारक है? देखिए इसका सीधा संबंध है आपके खान-पान से। यदि आपका खान-पान उचित एवं अनुशासित है यदि आप किसी भी प्रकार का तला-भुना अपने खान-पान में नहीं रखते। आप जंक फूड से दूर रहते हैं। कुकीज,डोनट्स,चॉकलेट्स बेक्ड आइटम्स इनका प्रयोग बहुत कम मात्रा में करते हैं तो आप पर चीनी खाने से कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

अब आप चीनी या सफेद चीनी का प्रयोग सीधे तौर पर खाने के लिए तो नहीं करोगे। आप इसका प्रयोग अपनी चाय में दो चम्मच डालकर कर सकते हैं या किसी मिठाई के रूप में कहने का तात्पर्य है आप इसका प्रयोग किसी न किसी खाने योग्य वस्तु के साथ ही करते हैं। अब इसके विपरीत एक परिस्थिति सोचिये जहां आप दो चम्मच चीनी को अपनी चाय में डालकर प्रतिदिन पीते हैं लेकिन इसके साथ-साथ आप डोनट्स,चॉकलेट,कुकीज बेक्ड आइटम्स इत्यादि का सेवन भी भरपूर मात्रा में करते हैं। आपके खान-पान में तला- भुना इत्यादि शामिल है तो क्या यहां चीनी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बन जाएगी बेशक बन जायेगी लेकिन चीनी ही नहीं अपितु आपका पूरा खानपान आपके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए जिम्मेदार होगा। केवल चीनी को दोषी ठहरना सही नहीं होगा आप स्वयं सोचिए जो चीज़ें आपके खान-पान में शामिल है उसमें केवल चाय में दो चम्मच चीनी ही आपके स्वास्थ्य पर कितना असर डालेगी बिल्कुल जरा सा। यह तो आपके खान-पान का एक छोटा सा अंग है। अब आप समझ रहे होंगे कि आपके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में केवल चीनी ही दोषी नहीं अपितु आपका पूरा खान-पान गलत है। यदि आप अपने खान-पान पर ध्यान दें और आप चीनी के स्थान पर यदि इसके अल्टरनेटिव्स पर ध्यान दें तो आप अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बहुत हद तक मुक्ति पा सकते हैं। यदि चीनी का प्रयोग उचित मात्रा में किया जाए तो यह आपके शरीर पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं डालेगी लेकिन ऐसा भी नहीं है कि यह सकारात्मक प्रभाव डालती हो। आपको चीनी पसंद है कथित तौर पर मीठा पसंद और आप यह यह भी चाहते हैं कि यह आपकी कैलोरीज को भी ना बढ़ाएं तो आप चीनी के अल्टरनेटिव्स जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का प्रयोग कर सकते हैं। यह खाने में बिल्कुल सुरक्षित होते हैं यदि इनका प्रयोग एक सीमित दायरे में किया जाए। इन स्वीटनर्स का प्रयोग हमें कई जगह देखने को मिलता है जैसे डायट कोक में डाइट पेप्सी में इत्यादि।

इनका सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि यह जीरो कैलोरीज के साथ आते हैं। स्टीविया भी एक प्रकार का नेचुरल स्वीटनर है। इसका भी प्रयोग आप चीनी के स्थान पर कर सकते हैं।

आशा करता हूं हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा अगर इस लेख में त्रुटि हो गई हो तो उसके लिए हम क्षमा प्रार्थी है। आप अपने सजेशन कमेंट्स बॉक्स में हमें देते रहिए आपके सजेशन हमारी टीम के लिए दिशा निर्देश का कार्य करेंगे और हमें बेहतर कार्य करने के लिए भी प्रेरित करेंगे। तो इसी के साथ हम आपसे विदा लेते हैं और मिलते हैं एक नए लेख के साथ।

#Health

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *